हल्द्वानी: हैप्पी बर्थडे वेब सीरीज में दिखेंगे कुमाऊं के युवा कलाकार
हल्द्वानी,अमृत विचार। हैप्पी बर्थडे वेब सीरीज का ट्रेलर व पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया। इस वेबसीरीज में कुमाऊं के युवाओं ने अभिनय किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक रफल अब्बास अली हैं। नैनीताल रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में वेब सीरीज का पोस्टर जारी किया गया। निर्देशक रफत …
हल्द्वानी,अमृत विचार। हैप्पी बर्थडे वेब सीरीज का ट्रेलर व पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया। इस वेबसीरीज में कुमाऊं के युवाओं ने अभिनय किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक रफल अब्बास अली हैं।
नैनीताल रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में वेब सीरीज का पोस्टर जारी किया गया। निर्देशक रफत अब्बास अली ने बताया कि यह सीरीज का पांचवां भाग है। इसमें उत्तराखंड के युवाओं को अभिनय करने का मौका दिया गया है। नैनीताल के हमीरा मालिक, हल्द्वानी के आरव कुमार, तनुज पाठक, ऊधमसिंह नगर के राकेश सरकार ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि वेब सीरीज जल्द ही सोशल प्लेटफार्म पर रिलीज हो जाएगी।
बताया कि वेब सीरीज बनाने में नमस्ते इंडियन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के संस्थापक मनीष आर्य, टेक्निकल डायरेक्टर पूजा अग्रवाल, प्रांतीय व्यापार मंडल की महिला सचिव कविता हेडिया कर्नाटक और नदीम खान का काफी सहयोग रहा।
