लखनऊ-दिल्ली रूट की बसों का संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किसान आंदोलन की वजह से लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ रूट पर बंद रोडवेज बसों का संचालन बुधवार सुबह से शुरू हो गया। लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से अपने समय सारणी से बसें चलने लगीं। ऑनलाइन बुकिंग वाली बसें अपने तय समय से बुधवार को आलमबाग बस अड्डे  से रवाना हुईं। वहीं दिल्ली …

लखनऊ। किसान आंदोलन की वजह से लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ रूट पर बंद रोडवेज बसों का संचालन बुधवार सुबह से शुरू हो गया। लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से अपने समय सारणी से बसें चलने लगीं। ऑनलाइन बुकिंग वाली बसें अपने तय समय से बुधवार को आलमबाग बस अड्डे  से रवाना हुईं। वहीं दिल्ली के आनन्द विहार बस टर्मिनल और कौशांबी बस अड्डे से भी लखनऊ के लिए बसें चलने लगीं। ये बसें आगरा एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे दोनों रास्ते से आवागमन करेंगी।

बता दें कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भड़के किसान आंदोलन की वजह से लखनऊ-दिल्ली के बीच बसों का संचालन रोक दिया गया था। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि चौबीस घंटे पर आंदोलन की आग ठंडी पड़ने के बाद बसों का संचालन पुन: कर दिया गया।

संबंधित समाचार