हल्द्वानी: पानी न आने से चढ़ा महिलाओं का पारा
हल्द्वानी,अमृत विचार। पानी की किल्लत को लेकर नीलकंड विहार की महिलाओं ने गुरुवार को जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि करीब 20 दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं आई हैं। ऐसे में पानी को लेकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों …
हल्द्वानी,अमृत विचार। पानी की किल्लत को लेकर नीलकंड विहार की महिलाओं ने गुरुवार को जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि करीब 20 दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं आई हैं। ऐसे में पानी को लेकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गुरुवार को कार्यालय पहुंची नीलकंठ विहार बड़ी मुखानी की महिलाओं का कहना था कि नलकूप खराब हैं और मेन लाइन से भी पानी नहीं आ रहा है। करीब 20 दिन हो चुके हैं और एक बूंद भी पानी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उन लोगों पर खर्चे की दोमार पड़ रही है। पहले तो पानी को लेकर टैंकर का भुगतान करो और फिर पानी का बिल भी भरो। जल संस्थान विभाग की लापरवाही से गुस्साई महिलाओं ने कार्यालय परिसर में ही प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मीता शाह, गीता बिष्ट, वर्षा मेहता, श्वेता रौतेला, दीपा जंतवाल, चंद्रा बिष्ट, मुन्नी चौधरी और गौरा जोशी मौजूद रहीं।
