बरेली: कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर हंगामा
अमृत विचार, बरेली। कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर मौके पर पहुंच गया। हंगामा होता देख काम कर रहे मजदूर मौके से चले गए। लोगों ने इस मामले में शाम को पंचायत करने के बाद आगे की रणनीति तय की है। किला थाना क्षेत्र के …
अमृत विचार, बरेली। कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर मौके पर पहुंच गया। हंगामा होता देख काम कर रहे मजदूर मौके से चले गए। लोगों ने इस मामले में शाम को पंचायत करने के बाद आगे की रणनीति तय की है।
किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में विनायक अस्पताल के पीछे कब्रिस्तान की जमीन पर गुरुवार की सुबह कुछ मजदूर पहुंचे। उसके बाद मजदूरों ने निर्माण कराने के इरादे से जमीन पर निशान लगाने शुरू कर दिए। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस पर मजदूर मौके से चले गए।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन को निजी अस्पताल संचालक को बेचना चाह रहे हैं जिसका लोगों ने विरोध किया तो जमीन बेचने की फिराक में लगे लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
