रणवीर सिंह ने बढ़ाई फीस, रोहित शेट्टी की फिल्म के लिए चार्ज किए 50 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म सर्कस के लिये 50 करोड़ की फीस ली है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर सुपरहिट फिल्म सिंबा बनायी थी। रोहित अब रणवीर को लेकर फिल्म सर्कस बनाने जा रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)   …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म सर्कस के लिये 50 करोड़ की फीस ली है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर सुपरहिट फिल्म सिंबा बनायी थी। रोहित अब रणवीर को लेकर फिल्म सर्कस बनाने जा रहे हैं।

 

इस किताब पर आधारित है फिल्म
बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी  विलियम शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ की शूटिंग लगभग 75 दिनों तक चलने वाली है। फिल्म को 60 के दशक में सेट किया गया है और लगभग पूरी फिल्म को स्टूडियो में ही शूट किया जा रहा है।

दीपिका पादुकोण ले रही हैं 20 करोड़ रुपए
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म प्रभास और दीपिका पादुकोण भी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इनकी जोड़ी नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म में दिखने वाली है।

संबंधित समाचार