अमरोहा : अपहरण कर ईंट से कुचलकर बालक की हत्या, सनसनी
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह बालक का शव नौगावां सादात रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा कर अग्रिम …
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह बालक का शव नौगावां सादात रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई में मौ. शाकिर का परिवार रहता है। शाकिर की अर्थिक स्थिति कमजोर है और वह बार्बर की दुकान में काम करता है। परिवार में शाकिर के अलावा घर में छह लोग है। उनकी पत्नी अफसाना, बेटा शाहरूख, सलीम, बेटी शाहीन, सायबा व पांचवां बेटा कामिल था। रोजाना की तरह शकिर का नौ वर्षीय बेटा कामिल घर के बाहर ही और बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान कामिल को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब घंटों तक कामिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुरुवार रात अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया थी। शुक्रवार सुबह नोगावां सादात रोड पर सड़क किनारे लोगों ने एक बालक का शव पड़ा देखा। जिसके सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। शव के पास में हत्या में प्रयुक्त ईंट की खून से लतपथ पड़ी थी।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त कामिल के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे स्वजन अपने बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। जिसने भी मासूम के शव को देखा तो गमगीन हो गया। हालांकि म्रतक बालक के पिता शाकिर ने बताया कि उसकी किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है।
एसपी सुनीति ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर काफी देर तक परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना के समय तक के फुटैज निकलवाने के लिए कहा। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने तीन टीम का गठन किया है।
