मुरादाबाद: होटल व बैंक सील करने पहुंचे निगम अधिकारी, वसूले साढ़े 17 लाख
मुरादाबाद। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुध बाजार स्थित हिन्दू कॉलेज, पंजाब नेशनल बैंक और प्रेम चुनरिया होटल पर पहुंची निगम टीम को देख हड़कंप मच गया। होटल सील की कार्रवाई देख करीब आधा बकाया चुकाने होटल के मालिक आ गए। पंजाब नेशनल बैंक में भी सील किये जाने …
मुरादाबाद। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुध बाजार स्थित हिन्दू कॉलेज, पंजाब नेशनल बैंक और प्रेम चुनरिया होटल पर पहुंची निगम टीम को देख हड़कंप मच गया। होटल सील की कार्रवाई देख करीब आधा बकाया चुकाने होटल के मालिक आ गए।
पंजाब नेशनल बैंक में भी सील किये जाने की कार्रवाई से बचने के लिए आधी रकम चुका दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने साढ़े 17 लाख रुपये की वसूली की हैं, हालांकि इन तीनों ही भवनों से जल व गृह कर का 30 लाख से अधिक की वसूली की जानी थी।
