हल्द्वानी: महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
हल्द्वानी,अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से महिला अस्पताल में शुक्रवार को महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता के बारे में बताया गया। साथ ही निशुल्क सैनेटरी पैड भी बांटे गए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊं युवा मंडल व सिप्रो हाईजीन के संयुक्त प्रयास …
हल्द्वानी,अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से महिला अस्पताल में शुक्रवार को महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता के बारे में बताया गया। साथ ही निशुल्क सैनेटरी पैड भी बांटे गए।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊं युवा मंडल व सिप्रो हाईजीन के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी को उनके सही खान-पान, पोषण और सेहत से जुड़ी बातों का ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सैनेटरी पैड की उपयोगिता बताकर इनका वितरण किया गया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, कुमाऊं मंडल युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री संजय परगाई, डायरेक्टर ललित मिश्रा, राहुल जोशी, हृदयेश वनकोटी, मनोज पांडे, दीक्षा मेहरा, दीया मेहरा, यीशु मिश्रा, नीतू आदि मौजूद रहे।
