हल्द्वानी: पार्सल का झांसा देकर खाते से 75 हजार उड़ाए
हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधी ने पार्सल का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से लगभग 75 हजार की रकम साफ कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डहरिया निवासी वीरपाल सिंह के अनुसार 22 जनवरी को उसके पास फोन आया कि दिल्ली से एक …
हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधी ने पार्सल का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से लगभग 75 हजार की रकम साफ कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित डहरिया निवासी वीरपाल सिंह के अनुसार 22 जनवरी को उसके पास फोन आया कि दिल्ली से एक पार्सल डिलीवर किया जाना है। पार्सल की एवज में उससे अपने खाते से बताए गए खाते में 10 रुपये जमा करने को कहा गया। वीरपाल साइबर ठग के झांसे में आ गया। उसने अपने खाते से कॉल करने वाले के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद वीरपाल के खाते से अलग-अलग किस्त में 74 हजार आठ सौ रुपये निकल गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित कोतवाली पहुंचा। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
