अमेठी की बेटी एथलीट सुधा सिंह ने बढ़ाया देश का गौरव, पद्मश्री से सम्मानित होने पर गांव में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एशियन गेम में गोल्ड, सिल्वर मेडल जीत चुकीं भीमी गांव (भेटुआ) में जन्मी सुधा सिंह को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। जिले के विकास खंड भेटुआ के गावं भीमी के निवासी हरि नरायण सिंह की पुत्री सुधा सिंह को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया। …

अमेठी। अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एशियन गेम में गोल्ड, सिल्वर मेडल जीत चुकीं भीमी गांव (भेटुआ) में जन्मी सुधा सिंह को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। जिले के विकास खंड भेटुआ के गावं भीमी के निवासी हरि नरायण सिंह की पुत्री सुधा सिंह को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया। पद्मश्री आवार्ड पाने वाली सुधा सिंह के भाई डा. प्रवेश नारायण सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने उनकी बहन को पद्मश्री अवार्ड देकर उनके गांव, जिला, प्रदेश, देश का गौरव बढाया है।

एथलीट सुधा सिंह के पिता हरी नरायण सिंह ने कहा कि बेटी पढाओं-बेटी बचाओ का नारा मेरी बेटी ने सकार किया। अब पूरी दुनिया में एथलीट सुधा सिंह की पहचान अमेठी की बेटी के रुप में हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने 2009 में एशियन चैंपियनशिप रजत, वर्ष 2010 एशियन गेम स्वर्ण, 2011 एशियन चैंपियनशिप में रजत, वर्ष 2012 में अर्जुन अवार्ड, वर्ष 2013 एशियन चैंपियनशिप में रजत, वर्ष 2014 में रानी लक्ष्मीबाई आवार्ड यूपी, वर्ष 2015 एसभारती एवार्ड यूपी, वर्ष 2012 लंदन और वर्ष 2016 रियो आलंपिक में प्रतिभाग वर्ष 2012 जाकार्ता एशियन गेम में रजत आवार्ड हासिल किया।

एथलीट सुधा सिंह इन दिनों बंगलुरु नेशनल कैंप में टोक्यो आंलपिक क्वालीफाई करने के लिए कडी तैयारियां कर रही है। सुधा सिंह को पद्मश्री से सम्मानित होने पर अमेठी जलविरादरी संयोजक एवं पर्यावरणविद डा. अर्जुन पाण्डेय, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, अधिवक्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, समाजशास्त्री डा. धनंजय सिंह, प्रधानाचार्य जय प्रकाश दूबे, दिनेश कुमार शुक्ल, कवि श्रीनाथ शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य राम कुमार तिवारी, संजीव भारती, बंश बहादुर सिंह, अमरीष कुमार मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय, पूर्व स्टेशन अधीक्षक त्रिवेणी प्रसाद सिंह आदि ने बधाई दी।

संबंधित समाचार