बरेली: अगले तीन महीनों में रोडवेज को मिलेगी नई ईटीएम- अशोक कटारिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि बरेली में बीते महीनों से चल रही ईटीएम की समस्याओं को वह अगले तीन महीनों में खत्म कर देंगे। साथ ही लोगों को लाइसेंस बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। टपरिवहन …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि बरेली में बीते महीनों से चल रही ईटीएम की समस्याओं को वह अगले तीन महीनों में खत्म कर देंगे। साथ ही लोगों को लाइसेंस बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी तेजी से कार्य चल रहा है।

टपरिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) की बीते कई महीनों से समस्याएं चल रही हैं। इसके लिए पहले हुआ एक टेंडर कमियों की वजह से निरस्त किया जा चुका है। हाल ही में इसका दूसरा टेंडर किया गया है। कोशिश है कि अगले तीन महीनों में बरेली परिक्षेत्र के लिए नई ईटीएम मुहैया करा दी जाएंगी।

इन मशीनों की खासियत होगी कि इनसे कैशलेस टिकट भी दिया जा सकेगा यानि क्रेडिट या डेबिड कार्ड से भी अब टिकट लिया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ ही महीनों में वह रोडवेज की सभी बसों में जीपीएस ट्रैकर लगाने वाले हैं जिससे सभी बसों की लोकेशन प्राप्त की जा सकेगी। लाइसेंस की समस्या पर उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लाइसेंस को जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाने की तैयारियां चल रही हैं। कोशिश रहेगी कि लोगों के पास एक महीने के अंदर ही लाइसेंस पहुंच जाए।

डग्गामार पर मंत्री के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
पिछली बार जब परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बरेली आए थे। तो उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग को डग्गामारी पर सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके जाने के कुछ दिनों तक तो अभियान तेजी से चला बाद में वह पूरी तरह से ठप हो गया। इसी का अंजाम शनिवार को दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर हुए हादसे के रूप में दिखने को मिला। यह बस भी एक डग्गामार बस थी। इस हादसे मे मौके पर ही सात लोगों जान चली गई और करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मगर अभी तक डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया गया है।

संबंधित समाचार