निया शर्मा ने लहंगे में ढाया कहर, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टीवी ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह तस्वीरों के वजह से काफी लाइमलाइट में रहती हैं। निया शर्मा ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्‍ट्रेस की अदाएं वाकई देखने लायक हैं। इन तसवीरों में निया लहंगा-चोली पहने नजर आ रही …

टीवी ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह तस्वीरों के वजह से काफी लाइमलाइट में रहती हैं। निया शर्मा ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्‍ट्रेस की अदाएं वाकई देखने लायक हैं। इन तसवीरों में निया लहंगा-चोली पहने नजर आ रही हैं। फैंस को निया का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। निया ने  दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूटा लिया है।

निया शर्मा ने जो लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें उन्होंने ऑफ व्‍हाइट कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसपर हैवी वर्क किया गया है। निया ने जो लहंगा पहना है, उसकी चोली लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ उन्‍होंने लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है। इन तस्वीरों में निया बेहद बोल्‍ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

निया शर्मा की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, व्‍हाइट लुक में आप कमाल लग रही हो…हमें वृंदा की याद आ रही है। एक और यूजर ने लिखा, हॉट और चॉकलेटी गर्ल। निया शर्मा की इन तसवीरों पर फैंस दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CKocB–Bm1H/

संबंधित समाचार