बाराबंकी: चलती ट्रेन से गायब कर देते थे सामान, पुलिस ने लगाई लगाम, दो शातिर चोर गिरफ्तार
बाराबंकी। जीआरपी बाराबंकी के प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब डेढ़ लाख का चोरी का सामान व आठ मोबाइल फोन बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मुखबिर …
बाराबंकी। जीआरपी बाराबंकी के प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब डेढ़ लाख का चोरी का सामान व आठ मोबाइल फोन बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मुखबिर ने जीआरपी बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन मल्हौर के आउट लखनऊ छोर के जक्शन बोर्ड के पास दो शातिर चोर चोरी के जेवरात के साथ खड़े हैं। इसी सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी ने अपने साथ उपनिरीक्षक शबाब हैदर, हरिनाथ यादव आदि लोगों को साथ में लेकर छापा मारा।
कोतवाली नगर के नई बस्ती कटेली निवासी मो. फैज उर्फ अली पुत्र मो. सत्तार व जनपद अयोध्या के थाना रुदौली के कस्बा सफीनगर निवासी मो. रहमान पुत्र मो. सईद को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गये करीब डेढ़ लाख के जेवरात व आठ मोबाइल फोन बरामद किये।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि दोनो शातिर चोरों के विरुद्ध दर्जनों मुकदमें पंजीकृत हैं। यह लोग शातिर चोर हैं चलती ट्रेनों से रेल यात्रियों का सामान चुराकर भाग जाते थे। थाना प्रभारी ने दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया।
