हल्द्वानी: ऊर्जा कर्मी के घर के ताले टूटे, सुराग छोड़ गया चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार । कालाढूंगी में ऊर्जा कर्मी के बंद घर के ताले टूट गए। चोर घर से सोने का आभूषण, नकदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर गए। घटनास्थल से चोर की जींस और स्वेटर बरामद हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद केस दर्ज कर लिया है। बैलपोखरा के ग्राम चंद्रपुर निवासी रघुवर …

हल्द्वानी,अमृत विचार । कालाढूंगी में ऊर्जा कर्मी के बंद घर के ताले टूट गए। चोर घर से सोने का आभूषण, नकदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर गए। घटनास्थल से चोर की जींस और स्वेटर बरामद हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद केस दर्ज कर लिया है।
बैलपोखरा के ग्राम चंद्रपुर निवासी रघुवर सिंह नेगी ऊर्जा निगम में कार्यरत हैं। वह परिवार समेत सूखाताल में सरकारी आवास पर रहते हैं। 28 जनवरी की सुबह उनके भतीजे वत्सल नेगी ने फोन पर उनके घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में रघुवर पत्नी समेत घर पहुंचे। घर के भीतर कमरों का सारा सामान अस्तव्यस्त मिला। पीड़ित के अनुसार एक तोले का कर्णफूल, एक हजार की नकदी के साथ ही उनकी एक पेंट और एक जोड़ी बिस्तर चोरी हुआ है। थाना पुलिस ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार