फिल्म ‘थैंक गॉड’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फर्स्ट लुक जारी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मिस्टर रोहित …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मिस्टर रोहित शेट्टी को हाय कहने के लिए बस अपने रास्ते पर हूं।’ ऐक्टर के इस लुक पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इंद्र कुमार की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बता दें कि अजय देवगन और सिदार्थ मल्होत्रा पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह दोनों ऐक्टर्स के साथ पहले भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
सिद्धार्थ फिल्म ‘थैंक गॉड’ के अलावा फिल्म ‘शेरशाह’ में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा करगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाएंगे जबकि कियारा आडवाणी उनकी मंगेतर के किरदार में दिखाई देंगी।
