भुवनेश्वर: पिकअप के पेड़ से टकराने से नौ महिलाओं की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर ओडिशा के मुताहांडी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 9 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कलचा गांव के ग्रामीण …

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर ओडिशा के मुताहांडी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 9 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कलचा गांव के ग्रामीण कल पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में ओडिशा स्थित आमागांव गये थे। जहाँ से लौटते समय पिकअप मुताहांडी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 9 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है।

वाहन में सवार अन्य 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक और घायल बस्तर जिले के निवासी हैं।

संबंधित समाचार