हल्द्वानी: रद्दी अखबार,गत्ते,पैकेजिंग मैटेरियल का ऐसा किया इस्तेमाल की अब देश के कोने-कोने से आ रहे आर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। हाथों में हुनर हो तो उसे रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है। हल्द्वानी की रश्मि आगरी ऐसा ही एक उदाहरण हैं। उन्होंने अपने हुनर की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पेपर, वुड, रद्दी अखबार और रॉ मैटिरयल  के जरिए क्राफ्ट आइटम तैयार कर रही हैं। उनके क्राफ्ट आइटम की …

हल्द्वानी,अमृत विचार। हाथों में हुनर हो तो उसे रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है। हल्द्वानी की रश्मि आगरी ऐसा ही एक उदाहरण हैं। उन्होंने अपने हुनर की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पेपर, वुड, रद्दी अखबार और रॉ मैटिरयल  के जरिए क्राफ्ट आइटम तैयार कर रही हैं। उनके क्राफ्ट आइटम की डिमांड उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से वह ऑनलाइन ऑर्डर लेकर गिफ्ट्स आइटम तैयार करती हैं और अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।

तीन पानी स्थित एकता विहार की रहने वाली रश्मि ने बताया कि बचपन से ही आर्ट्स और क्रिएटिव चीजों में उनकी काफी रूचि थी। उन्होंने पंतनगर से बीटेक किया है। पढ़ाई के दौरान वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने हाथों से फोटो फ्रेम, फोटो एलबम, वॉल हूप, डॉल आदि तैयार कर तोहफे के तौर पर दिया करती थीं, धीरे-धीरे उनकी इस प्रतिभा को सभी की सराहना मिलने लगी तो उन्होंने इसी में कुछ बेहतर करने का सोचा। पिछले डेढ़ सालों से वह इस काम को कर रही हैं और आगे भी इसी क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनकी इस कला से प्रेरित होकर आसपास के अन्य लोग भी उनसे प्रशिक्षण लेकर इस कार्य की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं।

काटूर्निस्ट बनना है सपना

रश्मि कला के क्षेत्र में ही अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनका मानना है कि कार्टून बनाना एक ऐसी कला है, जिससे किसी भी गंभीर मुद्दों और समस्याओं को रोचक तरीके से उजागर किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें वॉल पेंटिंग का भी शौक है।

संबंधित समाचार