किसानों को भड़काने के आरोप में 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
नई दिल्ली। ट्विटर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच पर कई एकाउंट पर रोक लगा दी। जिनमें कुछ नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के वर्तमान प्रदर्शन से जुड़े हैं। एक जानकारी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 250 ट्वीट/ ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है। इन अकाउंट …
नई दिल्ली। ट्विटर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच पर कई एकाउंट पर रोक लगा दी। जिनमें कुछ नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के वर्तमान प्रदर्शन से जुड़े हैं। एक जानकारी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 250 ट्वीट/ ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है।
इन अकाउंट पर फर्जी और भड़काने वाले ट्वीट्स व हैशटैग चलाने के आरोप हैं। ब्लॉक किए गए अकाउंट्स में किसान एकता मोर्चा, द कारवां, मानिक गोयल, आप के पंजाब प्रमुख जरनैल सिंह, अजित रनाडे, मानव जीवन, ट्रैक्टर ट्विटरऔर जाट जंक्शन जैसे अकाउंट्स शामिल हैं।
पंजाब मेल का बदला रास्ता, किसानों का आरोप दिल्ली जानें से रोक रही सरकार
रेलवे ने सोमवार को पंजाब मेल का रास्ता मोड़ दिया तथा एक अन्य ट्रेन को बीच में ही रोक दिया। जिसके बाद रेलवे पर यह आरोप लगे कि दिल्ली में हो रहे आंदोलन में किसानों को शामिल होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया। रेलवे की ओर से कहा गया है ट्रेनों के परिचालन की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
सूत्रों ने बताया कि किसानों का एक समूह पिछली रात फिरोजपुर में पंजाब मेल में चढ़ा था और वह दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। दिल्ली से होकर जाने वाली ट्रेन को हरियाणा के रोहतक से रेवाड़ी की ओर तथा उससे आगे मुंबई के मार्ग पर मोड़ दिया गया।
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, “परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन का मार्ग बदला गया। पंजाब और हरियाणा से होते हुए, राजस्थान के गंगानगर से पुरानी दिल्ली जाने वाली एक अन्य ट्रेन को हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोक दिया गया। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, “आज सुबह, फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल का मार्ग रोहतक से रेवाड़ी की ओर मोड़ दिया गया ताकि एक हजार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा सके।
