हल्द्वानी: ऑर्थोपेडिक शोध से जुड़ी पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. गणेश को प्रथम पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मुंबई की संस्था पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गणेश सिंह धर्मसक्तू को चिकित्सीय शोध से जुड़ी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार दिया गया है। पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसायटी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मुंबई की संस्था पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गणेश सिंह धर्मसक्तू को चिकित्सीय शोध से जुड़ी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार दिया गया है।

पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स सोसायटी ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसमें देश भर से 100 से ज्यादा शोध पत्र भेजे गए थे। पोस्टर कैटेगरी में 55 में से 11 बेहतरीन पोस्टरों का चयन अगले चक्र के लिए किया गया। निर्णायक कमेटी ने डॉ. गणेश सिंह व दिल्ली एम्स के डॉ. रोशन बंजारा को संयुक्त रूप से पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। प्रोफेसर गणेश ने बताया कि पोस्टर में बच्चों के दुर्लभ कंधों के फ्रैक्चर का सफलता पूर्वक उपचार व अनुभव बताया गया था। बताया कि अगले वर्ष गोवा में होने वाले वार्षिक समारोह के दौरान उन्हें इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित समाचार