हल्द्वानी: गौरवशाली इतिहास को याद कर पूर्व सैनिकों की फड़कीं भुजाएं
हल्द्वानी,अमृत विचार। छह कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने सोमवार को अपनी पलटन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। करीब 80 भूतपूर्व सैनिकों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छोलिया से लेकर झोड़े नृत्य की धूम रही, इस मौके पर लोकरंगों ने हर किसी का मन मोह लिया। इस मौके पर गौरवशाली इतिहास को …
हल्द्वानी,अमृत विचार। छह कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने सोमवार को अपनी पलटन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। करीब 80 भूतपूर्व सैनिकों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छोलिया से लेकर झोड़े नृत्य की धूम रही, इस मौके पर लोकरंगों ने हर किसी का मन मोह लिया। इस मौके पर गौरवशाली इतिहास को याद कर पूर्व सैनिक गौरान्वित हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत में 1962 के युद्ध के साक्षी रहे गौरव सेनानियों का बैंड बाजों व छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया। गौरव सेनानी कैप्टन कुंवर सिंह टाकुली, संरक्षक गौरव सेनानी समिति पुष्कर सिंह डसीला, हरीश गिरि, राजेंद्र कुमार परगांई को मंच में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तदोपरांत 1962 के युद्ध के साक्षी रहे गौरव सेनानियों को समिति के अनेक पदाधिकारियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व गौरव सेनानी समिति के अध्यक्ष सू. मेजर राजेंद्र सिंह मेहरा ने केक काटकर सभी को बधाई दी। इसके बाद अध्यक्ष ने पलटन का गौरवशाली इतिहास बताया। कुमाऊनी परंपरा के अनुसार छलिया नृत्य और झोड़ा पर सभी थिरकते नजर आए।
इस दौरान कैप्टन विजय कुमार जोशी, कैप्टन महेश सिंह नेगी, कैप्टन खुशाल सिंह, कैप्टन हयात सिंह सामंत, कैप्टन पुष्कर सिंह सामंत, कैप्टन गोविंद बल्लभ, कैप्टन आनंद बल्ला, कैप्टन बीसी पाठक, ना. सू. गोपाल सिंह रावत, कुंदन सिंह, रविंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह उलसाई, कविंदर सिंह, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह भंडारी, नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
