रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ से जयपुर व उदयपुर ट्रेनों को मिली मंजूरी
लखनऊ, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से जयपुर व उदयपुर के बीच दो ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। पहली ट्रेन हफ्ते में तीन दिन गोमतीनगर से जयपुर तक और दूसरी ट्रेन कामाख्या से चारबाग होते हुए उदयपुर तक जाएंगी। पहली ट्रेन पांच फरवरी तो दूसरी आठ फरवरी से चलेगी। इन ट्रेनों …
लखनऊ, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से जयपुर व उदयपुर के बीच दो ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। पहली ट्रेन हफ्ते में तीन दिन गोमतीनगर से जयपुर तक और दूसरी ट्रेन कामाख्या से चारबाग होते हुए उदयपुर तक जाएंगी। पहली ट्रेन पांच फरवरी तो दूसरी आठ फरवरी से चलेगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
5 फरवरी से चलेगी जयपुर-गोमतीनगर-जयपुर
ट्रेन नंबर 09715 जयपुर से सप्ताह में 3 दिन ट्रेन 5 फरवरी से अगले आदेश तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 9.05 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09716 गोमतीनगर-जयपुर सप्ताह में 3 दिन ट्रेन 06 फरवरी से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को गोमतीनगर से शाम 4.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
8 फरवरी उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी
ट्रेन-09709 उदयपुर सिटी से ट्रेन 8 फरवरी से अगले आदेश तक हर सोमवार को शाम 4.00 बजे चलकर दूसरे दिन बुधवार को मध्य रात्रि 12.35 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में 09710 कामाख्या से ट्रेन 11 फरवरी से हर गुरुवार को कामाख्या शाम 6.30 बजे चलकर रविवार रात 12.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
