बरेली: महिला अस्पताल के बड़े बाबू और सीएमओ के बाबू पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में नर्स, चपरासी, वार्ड आया, सुपरवाईजर, ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर महिला अस्पताल के बड़े बाबू और सीएमओ के बाबू ने लाखों करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद 44 लोगों का मेडिकल करवाकर उन्हें नियुक्ति पत्र भी बांट दिए। पीड़ितों को जब इसकी जानकारी हुई, …

अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में नर्स, चपरासी, वार्ड आया, सुपरवाईजर, ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर महिला अस्पताल के बड़े बाबू और सीएमओ के बाबू ने लाखों करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद 44 लोगों का मेडिकल करवाकर उन्हें नियुक्ति पत्र भी बांट दिए।

पीड़ितों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी उन्हें धमकाने लगे। सीओ की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत और बरेली के रहने वाले महेश, प्रेम प्रकाश, राजेश, अमर, रजत, सुभाष, अमित, राजेश, रंजन, सोनम कश्यप समेत सोमेश कश्यप ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें महिला अस्तपाल के बड़े बाबू और सीएमओ के बाबू समेत खुर्रम गौटिया निवासी बॉबी और विकास यादव ने बताया कि 300 बेड अस्पताल में नर्स, चपरासी, वार्ड आया, सुपरवाईजर, ऑपरेटर समेत तमाम नौकरियां निकलने वाली हैं।

अगर वह लोग नौकरी चाहते हैं, तो पांच लाख रुपये हर व्यक्ति को देने होंगे। पहले तीन लाख और नौकरी के बाद दो लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद 44 लोगों ने आरोपियों से लाखों रुपये लेकर करोड़ों की रकम ले ली और उनका मेडिकल करवाकर नियुक्ति पत्र भी बांट दिए।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ प्रथम से मामले की जांच कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने चारों अरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन नंबर बंद एक फोन महिला ने उठाया
मुकदमें में ठगी करने वाले जिन चार लोगों के नंबर दिए गए थे। उनमें से तीन नंबर लगातार बंद आ रहे थे। और सोसल साइट पर उनमें से तीन नंबर एक ही नाम के दिखा रहे थे। चौथा नंबर एक महिला की आईडी शो कर रहा था। लेकिन उसने बताया कि उसका किसी से कोई लेना देना नहीं है। जबकि पीछे से एक आदमी की आवाज आ रही थी।

सरकारी बाबुओं समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार