स्पाइसजेट के विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। स्पाइसजेट की एक उड़ान को सोमवार शाम कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डा के सूत्रों ने बताया कि बागडोगरा जाने वाले विमान एसजी-275 में 69 लोग सवार थे, जिनमें पश्चिम …

कोलकाता। स्पाइसजेट की एक उड़ान को सोमवार शाम कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डा के सूत्रों ने बताया कि बागडोगरा जाने वाले विमान एसजी-275 में 69 लोग सवार थे, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र और राज्य के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कार पुरकायस्थ शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद, केबिन में कुछ धुआं दिखाई दिया और फायर अलार्म बज गया। उन्होंने कहा कि पायलटों ने एटीसी से संपर्क किया और सुरक्षित रूप से आपात लैंडिंग की। उन्होंने बताया कि खामियों के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सूत्रों ने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका