रायबरेली: कार मवेशी से टकरा कर ट्रक में घुसी, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गांव के पास कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराकर ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड के पंतनगर …

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गांव के पास कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराकर ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड के पंतनगर हादीपुर गांव निवासी तपेश्वर पुत्र देवकी प्रसाद तथा उसी गांव के निवासी राम ज्ञान गुप्ता पुत्र विश्वनाथ और झार खंड बारहगढ़ लातिहार पुर गांव निवासी बबलू यादव पुत्र अनुरुद्ध सोमवार की लगभग आधी रात प्रयागराज की ओर से लखनऊ जा रहे। थे तभी अरखा कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पार कर रहे। पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बगल से निकल रही ट्रक में जा घुसे। जिसके कारण आर्टिका कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आर्टिका कार का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ आरबी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीनों लोग सीएचसी पहुंचने से पहले ही मृत हो चुके थे। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। जिसके जरिए परिजनों को सूचना दी जा रही है। शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार