हल्द्वानी: काली कमाई, गगरी में छुपाई,पुलिस की आंखों से न बच पाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। तांबे की गगरी में छुपाकर लाई जा रही काली कमाई के 1224 चांदी के सिक्के पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस ने चांदी जब्त करने के साथ ही पूरी पड़ताल के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। कोतवाल संजय कुमार और मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी पुलिस टीम समेत सोमवार …

हल्द्वानी,अमृत विचार। तांबे की गगरी में छुपाकर लाई जा रही काली कमाई के 1224 चांदी के सिक्के पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस ने चांदी जब्त करने के साथ ही पूरी पड़ताल के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।

कोतवाल संजय कुमार और मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी पुलिस टीम समेत सोमवार देर रात मोतीनगर बैरियर के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नैनीताल जिले के नंबर के एक वाहन को रोका गया। शक के आधार पर पुलिस ने काठगोदाम निवासी वाहन चालक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैग खोलकर देखा तो भीतर एक गगरी में चांदी के चमचमाते हुए 1224 सिक्के भरे थे।

चालक ने इस संबंध में पुलिस को न तो वैध दस्तावेज दिखाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। इसके बाद पुलिस ने मय गगरी सिक्के जब्त कर लिए। जबकि चालक का नाम-पता तस्दीक करने के बाद छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि बरामद सिक्कों की आर्थिक जांच-पड़ताल के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।

संबंधित समाचार