हल्द्वानी: महिला सरार्फ से मांगी 50 लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जय गुरू ज्वैलर्स की स्वामिनी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी न देने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित रीता खंडेलवाल के अनुसार सोमवार 12:49 …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित जय गुरू ज्वैलर्स की स्वामिनी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी न देने पर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित रीता खंडेलवाल के अनुसार सोमवार 12:49 मिनट पर उनके प्रतिष्ठान के नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद का नाम दल्लू बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से आतंकित सरार्फ ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि फोनकर्ता का नंबर सर्विलांस पर लगाया है। इसका पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी सरार्फ से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आ चुका है।
