महाराष्ट्र: उत्तम मेटालिक्स स्टील प्लांट में हादसा, 38 मजदूर झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा के पास बुधवार को उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील प्लांट में एक भट्टी के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्धा के जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने कहा कि घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया …

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा के पास बुधवार को उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील प्लांट में एक भट्टी के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वर्धा के जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने कहा कि घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और नाजुक हालत वाले मजदूरों को उपचार के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है।

भीमनवार ने कहा कि भट्टी की तेज आंच और कोयले के कणों संपर्क में आने से मजदूर झुलस गए। उत्तम मेटालिक्स, वर्धा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पश्चिमी भारत में ‘कोल्ड रोल’ तथा गल्वनीकृत स्टील के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।

संबंधित समाचार