हल्द्वानी: अब मेडिकल कॉलेज में हो सकेंगी खसरा व रूबेला के सैंपलों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अब उत्तराखंड में किसी भी क्षेत्र के निगरानी के लिए रूबेला व खसरा रोग के सैंपलों को वायरोलॉजी लैब हल्द्वानी में जांच के लिए लाया जाएगा। संबंधित सैंपल्स की जांच के लिए सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मान्यता दे दी गई है। इससे पहले इनके …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अब उत्तराखंड में किसी भी क्षेत्र के निगरानी के लिए रूबेला व खसरा रोग के सैंपलों को वायरोलॉजी लैब हल्द्वानी में जांच के लिए लाया जाएगा। संबंधित सैंपल्स की जांच के लिए सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मान्यता दे दी गई है।

इससे पहले इनके सैंपल पीजीआई लखनऊ भेजे जाते थे। इससे कम समय में जांच होने पर वायरोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. विनीता रावत ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित लैब में संक्रमित रोगों की त्वरित जांच की जाती है। इससे पहले उत्तराखंड राज्य के किसी भी क्षेत्र में खसरा, रूबेला रोगों की निगरानी से संबधित सैंपलों को लखनऊ भेजा जाता था। बताया कि डब्ल्यूएचओ की ओर से अनुमति मिलने से पहले कई चरणों में सेंपलों की जांच करने के लिए पैनल दिए गए थे, जिन्हें पास करने के बाद डब्ल्यूएचओ ने वीआरडीएल हल्द्वानी को अपनी लैबोरेट्री नेटवर्क की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि कॉलेज की लैब को मीजल्स, रूबेला रोग के सैंपल जांच हेतु अनुमति मिल गई है। इससे पहले आईसीएमआर दिल्ली की ओर से मेडिकल कॉलेज की लैब को राज्य में सर्वप्रथम कोविड की जांच करने की अनुमति मिली थी।

संबंधित समाचार