रवि किशन को फेवरेट स्टार मानते हैं पवन सिंह, तारीफ में कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह मेगास्टार रवि किशन को अपना फेवरेट स्टार मानते हैं। पवन सिंह इन दिनों जौनपुर में फिल्‍म मेरा भारत महान की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह , रवि किशन के साथ काम कर रहे हैं। पवन सिंह ने रवि किशन को अपना फेवरेट स्टार बताया है। …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह मेगास्टार रवि किशन को अपना फेवरेट स्टार मानते हैं। पवन सिंह इन दिनों जौनपुर में फिल्‍म मेरा भारत महान की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह , रवि किशन के साथ काम कर रहे हैं। पवन सिंह ने रवि किशन को अपना फेवरेट स्टार बताया है।

पवन सिंह ने कहा है कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन उन्हें बेहद पसंद हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। उनका व्यक्तित्व अद्भुत है। पवन सिंह ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा लगातार परिपक्व होता जा रहा है। भोजपुरी भाषा मेरी माँ है, जिसने मुझे दुनिया भर में एक पहचान दी है। यह इंडस्ट्री मेरी कर्म भूमि है। इसलिए भोजपुरी सिनेमा में अच्छाई के लिए हमेशा खड़ा हूँ।

मैंने हमेशा भोजपुरी में अच्छी फिल्में और गाने देने की कोशिश की है। आज भी निर्देशक देवेंद्र तिवारी और निर्माता विपुल राय की फ़िल्म ‘मेरा भारत महान’ कर रहा हूँ। जिसके शीर्षक से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के आयाम में कितना बदलाव आया है। आगे मेरी फिल्म ‘स्वाभिमान’ आएगी, जिसकी शूटिंग प्रतापगढ़ में होगी। यह फ़िल्म पारिवारिक संस्करों वाली फिल्म होगी। पवन सिंह में बताया कि वह कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल उनकी कई फिल्में आने वाली हैं, जिसको लेकर वह अगले छह महीने तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग करने वाले हैं।

संबंधित समाचार