हल्द्वानी: एंबेसडर कार का मजा नही ले पाएंगे इस विभाग के अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम ने घाटे से उबरने के लिए अधिकारियों की सुविधाओं में कटौती करने का निर्णय किया है। मुख्यालय सहित सभी मंडलों में तैनात अधिकारियों के ऊपरी खर्चों को में कटौती कर सुविधाओं में कमी करने के लिए कहा गया है। कुमाऊं मंडल के सभी आठ डिपों में चलने वाली सात एंबेसडर कारों …

हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम ने घाटे से उबरने के लिए अधिकारियों की सुविधाओं में कटौती करने का निर्णय किया है। मुख्यालय सहित सभी मंडलों में तैनात अधिकारियों के ऊपरी खर्चों को में कटौती कर सुविधाओं में कमी करने के लिए कहा गया है। कुमाऊं मंडल के सभी आठ डिपों में चलने वाली सात एंबेसडर कारों सहित अधिकारियों को प्रतिमाह मिलने वाले खर्च की कटौती कर दी गई है।

कोरोना काल की शुरुवात से ही परिवहन निगम में घाटे का दौर जारी है। विभाग की व्यवस्थाएं अभी तक पटरी पर नही आ सकी हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कोविड19 के चलते पिछले कई महीनों तक बसों के संचालन पर पूर्ण रुप से रोक लगा दिया गया। आमदनी के रुप में सवारियों से किराया वसूली न होने के कारण निगम को लगातार घाटा झेलना पड़ रहा है। ऐसे में अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, काठगोदाम, काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर डिपों में तैनात सभी सहायक महाप्रबंधकों को सुविधा के लिए मिलने वाली एम्बेसडर कारों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं सभी कारों को काठगोदाम स्थित रोडवेज कार्यशाला में खड़ा करा दिया गया है। इसके अलावा प्रतिमाह सौ लीटर डिजल और दो हजार रुपए प्रतिमाह के मेंटेनेंस खर्च पर भी रोक लगा दिया गया है।

अब कैसे होंगे निरीक्षण कार्य
कारों के न होने के चलते अधिकारियों को विभागीय कार्यों के लिए निजी या अन्य वैकल्पिक साधानों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अलग – अलग रुटों पर औचक निरीक्षण के लिए आरएम कार्यालय में दो बोलेरो गाड़ियों को तैनात किया गया है।

निगम में घाटे को देखते हुए यह निर्णय मुख्यालय स्तर से लिया गया है। विभाग को घाटे से जल्द से जल्द उबारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यशपाल सिंह , आरएम, हल्द्वानी

संबंधित समाचार