अमेठी: रोजगार मेले में मिला 1837 लोगों को रोजगार
गौरीगंज,अमेठी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टाल लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से दिया। रोजगार मेले का आरंभ राज्यमंत्री एवं …
गौरीगंज,अमेठी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय पॉलिटेक्निक के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टाल लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से दिया।
रोजगार मेले का आरंभ राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी मंत्री ने मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया एवं शैक्षिक योग्यता के अनुसार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने व प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से जनपद में बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों पर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार चुन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है जिससे अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इस रोजगार मेले में 38 कंपनियों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें 4500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 1837 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर जनपद में समय-समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा
इस दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, जिला समन्वय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व अभ्यर्थीगण मौजूद रहे।
