हल्द्वानी: डीजीपी का कुमाऊं दौरा 6 से, जनसंवाद, सम्मेलन के साथ करेंगे समीक्षा
हल्द्वानी,अमृत विचार। डीजीपी अशोक कुमार छह फरवरी से कुमाऊं के सभी जिलों में तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम, पुलिस सम्मेलन के साथ ही विभागीय कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार डीजीपी छह फरवरी को ऊधमसिंह नगर के काशीपुर, …
हल्द्वानी,अमृत विचार। डीजीपी अशोक कुमार छह फरवरी से कुमाऊं के सभी जिलों में तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम, पुलिस सम्मेलन के साथ ही विभागीय कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार डीजीपी छह फरवरी को ऊधमसिंह नगर के काशीपुर, नैनीताल के रामनगर, सात फरवरी को अल्मोड़ा और बागेश्वर, आठ फरवरी को पिथौरागढ़ और चंपावत का दौरा करेंगे। डीजीपी का कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी जिलों के कप्तान और थाना-चौकियों का स्टाफ अलर्ट मोड में आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन के साथ ही बेडवर्क पर गाज भी गिर सकती है।
