लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने एक माह में पेनाल्टी से कमाये 95 लाख
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह के निर्देश में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह व सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके शंखवार के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल को जनवरी माह में 11000 से अधिक पेनाल्टी केसों में रिकार्ड 95 लाख से अधिक की आय हुई। जो दिसम्बर 2020 …
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह के निर्देश में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह व सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके शंखवार के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल को जनवरी माह में 11000 से अधिक पेनाल्टी केसों में रिकार्ड 95 लाख से अधिक की आय हुई।
जो दिसम्बर 2020 की तुलना में 33 लाख से अधिक है। यह आय तत्काल टिकटों, वरिष्ठ नागरिक, टिकटों के ट्रांसफर इत्यादि के खेल में कई अनियमितताओ के फर्जीवाड़े को लेकर अर्जित की।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन-02554 वैशाली एक्सप्रेस, 09038 अवध एक्सप्रेस, 02541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, 01016 कुशीनगर एक्सप्रेस, 02555 गोखधाम एक्सप्रेस, 02566 बिहार सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस, 05009 गोरखनाथ एक्सप्रेस, 02531/02532 गोरखपुर-लखनऊ इण्टरसिटी एवं 02533/02534 पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल आदि ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह अब तक की सर्वाधिक 95 लाख रुपये से अधिक की टिकट जांच की आय है।
