कमला हैरिस को मिला सम्मान, लिंकन स्मारक पर उनकी कांच की तस्वीर का हुआ अनावरण
वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस को सम्मानित करते हुए यहां स्थित ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी कांच की एक तस्वीर का अनावरण किया गया। View this post on Instagram A post shared by Artstübli (@artstuebli) एक वक्तव्य में बताया गया कि यह चित्र छह फरवरी से लोगों …
वाशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस को सम्मानित करते हुए यहां स्थित ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी कांच की एक तस्वीर का अनावरण किया गया।
एक वक्तव्य में बताया गया कि यह चित्र छह फरवरी से लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। वक्तव्य के अनुसार अमेरिका में 56 वर्षीय हैरिस की उपलब्धि को देखते हुए यह चित्र प्रदर्शित किया जाएग। उल्लेखनीय है कि हैरिस पहली महिला उप राष्ट्रपति होने के साथ ही पहली अश्वेत उप राष्ट्रपति, पहली भारतीय-अमेरिकी उप राष्ट्रपति और पहली उप राष्ट्रपति हैं जिन्होंने किसी ‘ऐतिहासिक अश्वेत कालेज और विश्वविद्यालय’ से पढ़ाई की है।
राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की अध्यक्ष और सीईओ हॉली होचनर ने कहा, “प्रतिनिधित्व मायने रखता है। विशेष रूप से मतपेटी पर। कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति बनना वह भी पहली बार एक अश्वेत महिला का, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।”
