पवन सिंह का नया गाना ‘छोटकी ननदी रे’ हुआ रिलीज, फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो
मुंबई। सुपरहिट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘छोटकी ननदी रे’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को लोकप्रिय म्यूवजिक कंपनी वेब म्यूसजिक ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। यह गाना सास और ननद के बीच के खूबसूरत रिश्तेज को दर्शाता है जिसे भोजपुरी के श्रोता-दर्शक खूब पसंद कर …
मुंबई। सुपरहिट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘छोटकी ननदी रे’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को लोकप्रिय म्यूवजिक कंपनी वेब म्यूसजिक ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। यह गाना सास और ननद के बीच के खूबसूरत रिश्तेज को दर्शाता है जिसे भोजपुरी के श्रोता-दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
पवन सिंह के गाये गाना ‘छोटकी ननदी रे’ का लिरिक्सह विनय बिहारी ने दिया है। यह गाना लोकगीत फॉर्म में हैं। पवन सिंह की आवाज ने इस गाने में और निखार लाने का काम किया है। इसमें छोटू राउत का शानदार संगीत भी है।
पवन सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे खुद भी गाने को सुनें और अधिक से अधिक लोगों को यह गाना सुनायें। इस गाने के निर्देशक जीतू भोजपुरिया और ऋषि सम्राट हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कर रहे हैं, जिसके निर्देशक देवेंद्र तिवारी, निर्माता विपुल राय है।
