बरेली: भाजपा का माइक्रो प्लान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खिलाएगा कमल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। गांव की राजनीति में पार्टी पकड़ मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक बड़े नेताओं को भेजा जाएगा। गांवों में चौपाल लगा कर प्रत्याशियों के पक्ष माहौल बनने की में भाजपा नेता जुटे हुए है। इसके लिए इस …

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। गांव की राजनीति में पार्टी पकड़ मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक बड़े नेताओं को भेजा जाएगा। गांवों में चौपाल लगा कर प्रत्याशियों के पक्ष माहौल बनने की में भाजपा नेता जुटे हुए है। इसके लिए इस माह में बैठकों का दौर तेज रहेगा।

चुनाव में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखने वाली भाजपा गांवों में कमल खिलाने का खाका तैयार कर रही है। इसके लिए जनपद के 19 मंडलों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल करना चाहती है। इसमें पंचायतों में भी अच्छे व योग्य लोग चुनकर आएं इसीलिए पार्टी ने पंचायत चुनाव को लक्ष्य बनाकर चल रही है, क्योंकि पार्टी पर इसका दूरगामी असर पड़ेगा।

पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव में जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी का सिंबल तो नही किसी प्रत्याशी को मिलेगा लेकिन भाजपा का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। जो सिंबल पंचायत चुनाव में आवंटित होगा, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता लेकर गांवों में प्रचार प्रसार करेंगे।

पार्टी सूत्रों की मानों तो भाजपा का सबसे अधिक जोर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर है। अधिक से अधिक जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों पर भाजपा काबिज होने की तैयारी कर रही है। इसके तहत 5 से 12 फरवरी तक जिला पंचायत वार्ड वार बैठके शुरू हो गई है।

जिसमे मंडल अध्यक्ष,प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,संयोजक व जिला पंचायत वार्ड प्रभारी रहेंगे। 15 से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायत की बैठक होंगी। जिसमे बूथ अध्य्क्ष व बूथ समितियों के सदस्य होंगे। ऐसे ही 23 से 28 फरवरी तक ग्राम चौपाल, ग्राम संपर्क की बैठकें होंगी। पार्टी अपना सिंबल नही देगी लेकिन पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा।

पंचायत चुनाव को लेकर बैठकों की तिथि तय कर दी गई है। जिलास्तर पर बैठक होने के बाद सभी मंडलों और बूथ इकाई पर बैठक होगी। चुनाव में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को विजयी बनाने की कोशिश होगी। – पवन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार