हल्द्वानी: वाह! ले ही ली सुध..उतारे गए पोलों से होर्डिंग और ठोका जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर में डिवाइडरों पर लगे पोलों से निजी विज्ञापनों के होर्डिंग हटाए गए। नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत ढाई हजार का जुर्माना वसूली के साथ सामान जब्त किया गया। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद तिकोनिया से नैनिताल रोड में एक निजी अस्पताल तक अभियान चलाया …

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर में डिवाइडरों पर लगे पोलों से निजी विज्ञापनों के होर्डिंग हटाए गए। नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत ढाई हजार का जुर्माना वसूली के साथ सामान जब्त किया गया।

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद तिकोनिया से नैनिताल रोड में एक निजी अस्पताल तक अभियान चलाया गया। सबसे पहले अभियान के तहत सड़कों के बीच डिवाइडरों पर लगे स्ट्रीट लाइटों के पोलों पर टंगे राजनैतिक और निजी कंपनी के विज्ञापनों को हटवाया गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे लगे पोलों से भी जेसीबी मशीन द्वारा होर्डिंगों को उतरावाया गया। इसी क्रम मे दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त कर ढाई हजार का जुर्माना वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया की दुकानदारों को चेतावनी दी गई है, इनके द्वारा दोबार जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कि जाएगी।

बता दें की अमृत विचार अखबार ने इस विषय पर सबसे पहले प्रकाश डाला था और अधिकारियों का समक्ष इस मामले को संज्ञान में लाते हुए प्रमुखता से खबर को छापा था। अमृत विचार पोर्टल पर भी इस खबर को काफी लोगों ने सराहा और संपर्क कर इस बारे में लिखने के लिए आभार जताया।

संबंधित समाचार