अमेठी: निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का डीएम ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट के कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर …

अमेठी, अमृत विचार। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट के कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं व निर्माण कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में किसानों से अधिग्रहण की गई भूमि व मुआवजा भुगतान की जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार