बरेली जंक्शन से स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से 4 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दातागंज की बेलाटांडी का रहने वाला मुनेंद्र स्मैक और …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से 4 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दातागंज की बेलाटांडी का रहने वाला मुनेंद्र स्मैक और चोरी के मोबाइल लेकर बरेली से फरार होने की फिराक में है। वह जंक्शन की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने छानबीन शुरू कर दी। सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसकी तलाशी ली गई। जिसके पास से 4 ग्राम स्मैक और दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के गंगापुर और फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लाता है। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि यह स्मैक लेकर वारदातों को अंजाम देता है। बताते चलें की गंगापुर में चल रहे स्मैक के अवैध धंधों की खबरों को अमृत विचार लगातार प्रकाशित करता आ रहा है।

संबंधित समाचार