बरेली: चार पिलर पर लिंटर डालने के बाद सीधा तैयार हो जाएगा ओवरब्रिज
अमृत विचार, बरेली। चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सिटी स्टेशन रोड और पुलिस लाइन रोड को मिलाने के लिए केवल 4 पिलर पर कार्य होना है। इसके मार्च में पूरा होने की संभावना है। मुख्य ओवरब्रिज का कार्य पूरा होने से आवागमन की सहूलियत चौपुला चौराहे पर हो जाएगी। पटेल चौक पर निर्माणाधीन मुख्य …
अमृत विचार, बरेली। चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सिटी स्टेशन रोड और पुलिस लाइन रोड को मिलाने के लिए केवल 4 पिलर पर कार्य होना है। इसके मार्च में पूरा होने की संभावना है। मुख्य ओवरब्रिज का कार्य पूरा होने से आवागमन की सहूलियत चौपुला चौराहे पर हो जाएगी। पटेल चौक पर निर्माणाधीन मुख्य पिलर तैयार होने को है। इसके बनने से पटेल चौक की ओर से ओवरब्रिज को जोड़ा जा सकेगा।
शनिवार को पटेल चौक के ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है जबकि दूसरी तरफ सिटी सब्जी मंडी के पास ओवरब्रिज के संपर्क मार्ग के लिए मिट्टी गिराकर लेवल कर दिया गया है। पक्की सड़क का निर्माण होना है। अभी तक 17 पिलर पर ओवरब्रिज का लिंटर का कार्य सिटी स्टेशन रोड से पूरा हो गया है। इसे चौराहे पर पुलिस लाइन रोड से जोड़ा जाना है।
ओवरब्रिज को पटेल चौक की ओर से जोड़ने के लिए चौपुला चौराहे से बिहारीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर पिलर के साथ लिंटर का कार्य पूरा होने के नजदीक है। इसी बीच पुलिस लाइन की ओर से चार पिलर तैयार किए जा रहे हैं जो बदायूं को जाने वाले रास्ते पर बने पुराने पुल से नये पुल को जोड़ देगा।
इससे पुलिस लाइन की ओर से आने वाले वाहन सीधे बदायूं की ओर निकल जाएंगे।
वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सिटी स्टेशन की ओर चले जाएंगे जिससे शहर में आने-जाने वाले वाहन सीधे पुल पर पहुंच जाएंगे। सेतु निगम के अफसरों की मानें तो पुराने पुल से जोड़ने के लिए पिलर का काम तेज कर दिया गया है। अब पुलिस लाइन रोड की ओर से लिंटर भी एक पिलर पर शुरू किया गया है। यहां चार पिलर पर कार्य होना है। पुलिस लाइन के परिसर के मंदिर के पास से पुराने पुल से जोड़ा जाना है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
