बरेली: सेमेस्टर एग्जाम के लिए आवेदन 10 फरवरी से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले सेमेस्टर एग्जाम कराए जाएंगे। इसके आवेदन 10 फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के भूतपूर्व, बैक पेपर और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के भी आवेदन की तिथियां साथ में …

अमृत विचार, बरेली। शासन के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले सेमेस्टर एग्जाम कराए जाएंगे। इसके आवेदन 10 फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम के भूतपूर्व, बैक पेपर और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के भी आवेदन की तिथियां साथ में जारी कर दी हैं।

शासन ने 2 फरवरी को आदेश जारी किया था जिसके तहत निर्धारित महीने में परीक्षा कराने का प्रस्ताव दिया था। फरवरी माह में सेमेस्टर पाठ्यक्रम की प्रयोगात्मक परीक्षाएं और फरवरी-मार्च में सेमेस्टर पाठ्यक्रम की लिखित परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। विश्वविद्यालय ने चार दिन बाद ही सेमेस्टर पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन पत्र खोल दिए हैं।

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम बीटेक, बी फार्मा, एम फार्मा, एलएलएम, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, एम. फिल आदि और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम एलएलबी, बीए एलएलबी, बीएससी कृषि, बीकाम वित्त व वित्तीय सेवा, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बी. लिब, एम. लिब, के विषम सेमेस्टर प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर या इंप्रूवमेंट एग्जाम और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के वर्ष 2021 के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 10 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

छात्र 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा फार्म 23 फरवरी तक महाविद्यालय में जमा करने होंगे और महाविद्यालयों को 26 फरवरी तक सत्यापित आवेदन फार्म विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे।

संबंधित समाचार