देहरादून: सीएम ने ट्वीट कर जारी किये हेल्पलाइन नम्बर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे जोशीमठ से लेकर हरिद्वार के नदी किनारे बसे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द …

देहरादून,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे जोशीमठ से लेकर हरिद्वार के नदी किनारे बसे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर खुद इस आपदा पर नजर रखे हुए हैं।

सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जनता से पुराने विडियो साझा न करने और किसी भी जरुरत पड़ने पर हेल्पलाइन नम्बर 1070, 9557444486 पर संपर्क करने की अपील की है।

फिलहाल एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुच चुकी है,आपदा में अभी तक छह मजदूरों के बहने की सूचना मिल रही है,  उधर
गृह मंत्री अमित साह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कर घटना की जानकारी ली है, आईटीबीपी के डीजी से भी गृह मंत्री ने बात की है। यूपी सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

संबंधित समाचार