20 फरवरी से शुरू होगी विजय हजारे ट्रॉफी, इन छह शहरों में खेले जाएंगे मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से शुरू होगी और सभी टीमों को अपने सम्बन्धित स्थलों पर 13 फरवरी तक पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि उनका छह दिन का क्वारंटीन शुरू हो सके। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राज्य संघों को पत्र लिखकर बताया है कि विजय …

नई दिल्ली। घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से शुरू होगी और सभी टीमों को अपने सम्बन्धित स्थलों पर 13 फरवरी तक पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि उनका छह दिन का क्वारंटीन शुरू हो सके।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राज्य संघों को पत्र लिखकर बताया है कि विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से शुरू हो रही है। विजय हजारे के लीग मैच 20 फरवरी से एक मार्च तक होंगे। नॉकआउट आठ मार्च से शुरू होंगे लेकिन इससे पहले टेस्टिंग का एक और दौर होगा।

सेमीफाइनल 11 मार्च को होंगे और फाइनल 14 मार्च को खेला जाएगा। नॉकआउट के स्थलों की घोषणा बाद में की जायेगी। कर्नाटक विजय हजारे का गत चैंपियन है।

इन छह शहरों में खेले जाएंगे मैच
एलीट ग्रुप ए- गुजरात, चंडीगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, बड़ौदा, गोवा।
ग्रुप बी – तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश।
ग्रुप सी- कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, रेलवे और बिहार।
ग्रुप डी- दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी।
ग्रुप ई- बंगाल, सेना, जम्मू और कश्मीर, सौराष्ट्र, हरियाणा और चंडीगढ़।
प्लेट ग्रुप-उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम।

संबंधित समाचार