उत्तराखंड के चमोली में टूटा ग्लेशियर, बिजनौर में हाई अलर्ट
बिजनौर,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को गंगा नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। बताया …
बिजनौर,अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को गंगा नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।
बताया जा रहा है कि बिजनौर के 22 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर तैनात है। वहीं डीएम ने गंगा बैराज घाट खुलवा दिया है।
वहीं उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं
