हल्द्वानी: मांगों को लेकर गरजीं भोजन माताएं, शहर में निकाला जुलूस
अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की भोजनमाताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी भोजनमाताओं को स्थाई किए करने, उनके न्यूनतम वेतन लागू करने और असंगत जीओ रद्द करने की मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की …
अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की भोजनमाताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी भोजनमाताओं को स्थाई किए करने, उनके न्यूनतम वेतन लागू करने और असंगत जीओ रद्द करने की मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखंड, नैनीताल यूनियन की ओर तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद भोजन माताओं ने बुद्ध पार्क से रोडवेज स्टेशन तक जुलूस निकाला। भोजनमाताओं की मांगों का समर्थन करते हुए कुमाऊं के सामाजिक संगठन व ट्रेड यूनियन भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस मौके पर यूनियन की महामंत्री रजनी ने कहा कि भोजनमाताएं पिछले 17-18 वर्षों से खाना बनाने का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा भोजनमाताएं स्कूलों की साफ-सफाई, झाड़ी काटना, किचन गार्डन बनाना आदि कार्यों में भी सहयोग करती हैं। यूनियन की अध्यक्ष हंसी ने कहा कि सरकार ने भोजनमाताओं को काम से निकालने के नया जीओ पारित कर दिया है। सरकार का काम जनता का रोजगार छीनना नहीं बल्कि रोजगार देना होता है। कहा कि भोजनमाताएं केवल 2000 रुपये में अपने परिवार का गुजर बसर कर रही हैं। जिसमें 1000 रुपये केंद्र सरकार व 1000 रुपये राज्य सरकार देती है। जबकि केरल, पांडुचेरी, तमिलनाडु व अन्य कई राज्यों में भोजनमाताओं को कई गुना ज्यादा वेतन दिया जाता है।
इस दौरान बिंदु गुप्ता, पुष्पा, तुलसी, रूपाली, नीलम, तुलसी देवी, प्रेमा देवी, कमला, चंपा, मुन्नी, दीपा, शीला शर्मा, समन, शवनम् , गीता आदि शामिल रहीं।
