WI vs BAN: काइल मेयर्स का डेब्यू मैच में दोहरा शतक, वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
चट्टोग्राम। पदार्पण टेस्ट में काइल मेयर्स (नाबाद 210) के करिश्माई दोहरे शतक से वेस्टइंडीज ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को तीन विकेट से हराकर दो टेस्टों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्ट इंडीज को इस जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप …
चट्टोग्राम। पदार्पण टेस्ट में काइल मेयर्स (नाबाद 210) के करिश्माई दोहरे शतक से वेस्टइंडीज ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को तीन विकेट से हराकर दो टेस्टों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्ट इंडीज को इस जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 60 अंक हासिल हुए।
?Fifth-highest score on Test debut
?Second-highest by a West Indies player
?Only the sixth batsman ever to score a fourth-innings Test double ton
Take a bow, Kyle Mayers ?#BANvWI pic.twitter.com/scirmxoJWr
— ICC (@ICC) February 7, 2021
बांग्लादेश ने चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 223 रन पर घोषित कर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 395 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए विंडीज ने अपने तीन विकेट 59 रन पर खो दिए थे। उस समय बांग्लादेश को जीत की उम्मीद दिखाई देने लगी थी। विंडीज ने कल दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 110 रन बना लिए थे।
विंडीज को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 285 रन की जरूरत थी जबकि बांग्लादेश को सात विकेट की जरूरत थी। इन नाजुक हालात में मेयर्स ने करिश्माई दोहरा शतक जमाया और वेस्ट इंडीज को असंभव लग रही जीत दिला दी। वेस्ट इंडीज ने सात विकेट पर 395 रन बनाकर जीत अपने नाम की। एशिया की जमीन पर लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।
West Indies win ?
Kyle Mayers' incredible 210* guides the visitors to a three-wicket victory over Bangladesh.
This is the fifth-highest successful fourth-innings chase in Test history ?#BANvWI ➡️ https://t.co/OYKP4vYfsj pic.twitter.com/ZVujRojEVS
— ICC (@ICC) February 7, 2021
मेयर्स ने 310 गेंदों पर 20 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की मैच विजयी पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मेयर्स ने अपने पदार्पण टेस्ट में शतक बनाने की शानदार उपलब्धि हासिल की और साथ ही चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले विंडीज के तीसरे और टेस्ट इतिहास के ओवरआल छठे बल्लेबाज बन गए।
