हल्द्वानी: 11 महीने बाद कल से खोले जाएंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सोमवार से सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसके चलते अब स्कूली बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोरोना काल में बीते 11 महीने से स्कूल बंद रहे और ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से ही बच्चे अपना पाठ्यक्रम पूरा करते रहे। कक्षा आठ से लेकर 12 तक स्कूल …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सोमवार से सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसके चलते अब स्कूली बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोरोना काल में बीते 11 महीने से स्कूल बंद रहे और ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से ही बच्चे अपना पाठ्यक्रम पूरा करते रहे। कक्षा आठ से लेकर 12 तक स्कूल खोलने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से उप शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कक्षा एक से लेकर आठ तक संचालित होने वाले सभी निजी स्कूल भी सोमवार से खुलेंगे। इसी के साथ कुछ निजी स्कूलों की एसोसिएशन ने अभी स्कूल न खोलने का निर्णय लिया है।

कोरोना के बाद स्कूल खुलने की एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी होने के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। स्कूल खोलने से पहले उसे पूरी तरह सेनेटाइज किया जाएगा। विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान बच्चों को मास्क लगाना जरूरी होगा। इसके अलावा स्कूल में प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रखी जाएगी। वहीं, कक्षा में भी बच्चों को उचित दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की गयी है।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के फैलने और बचाव को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। वहीं, शिक्षकों और स्टॉफ को भी मास्क पहनना जरूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि कक्षा छह से लेकर 12 तक आज से स्कूल खोले जाएंगे। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को लेकर उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार