हल्द्वानी: शारीरिक शोषण का विरोध करने पर बेरहम पति बंधक बनाकर दागता था सिगरेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। पत्नी के शारीरिक शोषण के विरोध पर वह उसे बंधक बनाकर नाजुक अंगों पर सिगरेट से दागता था। इसके साथ ही जेठ-जेठानी भी पीड़िता की शिकायत को नजर अंदाज कर दहेज की मांग करते। पीड़िता की शिकायत पर हल्द्वानी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। पत्नी के शारीरिक शोषण के विरोध पर वह उसे बंधक बनाकर नाजुक अंगों पर सिगरेट से दागता था। इसके साथ ही जेठ-जेठानी भी पीड़िता की शिकायत को नजर अंदाज कर दहेज की मांग करते। पीड़िता की शिकायत पर हल्द्वानी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में समाधान न होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बिंदुखत्ता निवासी एक युवती का विवाह सात माह पूर्व हल्दूचौड़ निवासी एक युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि उसके पति, जेठ, जेठानी कम दहेज लाने के ताने मारने के साथ ही आए दिन उससे मारपीट करते थे। और तो और पति शारीरिक संबंध के दौरान वीडियो कॉलिंग कर अपने दोस्तों को दिखाता था। मना करने पर वह सिगरेट से उसे दागता। वह नवविवाहिता को दोस्तों को जिस्म परोसने का दबाव भी डालता। युवती ने पति पर जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब अमानवीयता की हद हो गई तो युवती ने अपने भाई को बुलाया और मायके आ गई। इसके बाद 12 जनवरी को हल्द्वानी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो में सुनवाई के बाद पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और दहेज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार