विधानसभा समिति की उप समिति का बरेली दौरा, बाबू और अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की महिला एवं बाल विकास समिति की उप समिति सभापति सरिता भदौरिया के नेतृत्व में बरेली और बदायूं दौरे पर पहुंची है। समिति ने सोमवार सुबह बाल पुष्टाहार, महिला कल्याण समेत अन्य योजनाओं की प्रगति जानने को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद समिति ने जिला महिला …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की महिला एवं बाल विकास समिति की उप समिति सभापति सरिता भदौरिया के नेतृत्व में बरेली और बदायूं दौरे पर पहुंची है। समिति ने सोमवार सुबह बाल पुष्टाहार, महिला कल्याण समेत अन्य योजनाओं की प्रगति जानने को अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसके बाद समिति ने जिला महिला जेल दौरा किया। जेल में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। 70 साल उम्र वाली महिला कैदियों की जानकारी ली और उनकी रिहाई के संबंध में फाइल तैयार करने को निर्देशित किया। इसके बाद समिति जिला महिला अस्पताल पहुंची। यहां की अव्यवस्थाओं पर समिति की सभापति भड़क उठीं और कई की लताड़ लगाई।
सीएमओ कार्यालय में उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में खामियां मिलीं। इस पर बाबू को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बताते हैं कि समिति ने एक स्कूल का दौरा किया। जिसमें खामियां मिलने पर एक अधिकारी को सस्पेंड करने के लिए कहा है। समिति अभी बदायूं दौरे पर निकल गई।
