बरेली: मेरठ जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त महेंद्र सिंह पहुंचे बरेली, अधिकारियों के साथ कर रहे बैठक
बरेली, अमृत विचार। बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आबकारी विभाग के मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले चार मंडलों की बैठक हुई। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन महेंद्र सिंह बैठक ले रहे हैं। इसमें चारों मंडलों के जिला आबकारी अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक 1:45 बजे शुरू हुई। बताते हैं कि महेंद्र सिंह …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आबकारी विभाग के मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले चार मंडलों की बैठक हुई। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन महेंद्र सिंह बैठक ले रहे हैं। इसमें चारों मंडलों के जिला आबकारी अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक 1:45 बजे शुरू हुई।
बताते हैं कि महेंद्र सिंह को हाल ही में मेरठ जोन का चार्ज मिला है। चार्ज लेने के बाद वह पहली बैठक बरेली में कर रहे हैं। शराब से राजस्व बढ़ाने समेत विदेशी और देशी मदिरा की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शत प्रतिशत पूरी करने को लेकर चर्चा होगी है। आबकारी के मेरठ जोन में बरेली, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों के जिला आबकारी अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
